Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक्स एलएलपी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा...

ट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक्स एलएलपी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

देहरादून। देहरादून में एलआईयू ने भारतीय वीजा नियमों के उल्लंघन मामले में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित ट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक्स एलएलपी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सेलाकुई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं विदेशी पंजीकरण अधिकारी देहरादून के निर्देश पर विदेशी नागरिक के जनपद में प्रवास, आवागमन, वीजा नियमों में लापरवाही, शिथिलता बरतने वाले होटल संचालकों, औद्योगिक इकाई संचालकों, धर्मशालाओं में विदेशी नागरिकों के संबंध में एलआईयू अभियान चला रही है। एलआईयू लगातार कंपनियों का औचक निरीक्षण भी कर रही है। प्रभारी स्थानीय अभिसूचना उप इकाई सहसपुर संतोष बिष्ट ने थाना सेलाकुई में दी लिखित तहरीर में कहा कि औद्योगिक इकाई फार्मा सिटी सेलाकुई के अंतर्गत ट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक एलएलपी कंपनी में बीती चार मार्च को जार्जिया के 13 विदेशी नागरिकों ने ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण किया था। जबकि कंपनी प्रबंधन को पूर्व में ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण न करवाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद टूरिस्ट वीजा पर व्यावसायिक भ्रमण कराया गया।
प्रकरण में विदेशी पंजीकरण अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कंपनी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कंपनी ने नोटिस का सुसंगत जवाब नहीं दिया। बताया कि प्रबंधन ने जान बूझकर भारतीय वीजा नियमों की अनदेखी की है। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments