Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयात्रा वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर किया चारधाम के लिए रवाना

यात्रा वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर किया चारधाम के लिए रवाना

देहरादून। चारधाम यात्रा-2024 का औपचारिक शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल और हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले जी महाराज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर 135 वाहनों में 4050 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इस दौरान ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल बाजो से पंडाल गूंज उठा।
प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वावधान में आज यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड आगमन पर सभी चारधाम यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के रिकॉर्ड इस बार चारधाम यात्रा में टूटने जा रहे है, कहा कि इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। बताया कि सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि चारधाम यात्रा पर लगे सभी वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस वाली गाड़ी के संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही की जाए।
डा. अग्रवाल ने सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, सरकार के पास सभी यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। डा. अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्री हमारे मेहमान हैं और हमारी संस्कृति अतिथि देवो भवःट्ट की है। अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज होना चाहिए। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधाओं का राज्य सरकार ने विशेष ख्याल रखा है, इसमें मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं का उपयोग भी प्रतिदिन किया जा रहा है। कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट आदि से बिल में सर्विस चार्ज न लेने को कहा है, कहा कि सर्विस चार्ज के लिए यात्रियों को बाध्य नहीं कर सकते। इस मौके पर महंत वत्सल शर्मा, महंत ऋषिराज सुनील भगत, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, अध्यक्ष संयुत्तफ रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नवीन चंद रमोला, वन विकास निगम सदस्य देवदत्त शर्मा, ललित मोहन मिश्र, राजू नरसिम्हा, राजेन्द्र बिष्ट, कपिल गुप्ता, राजेन्द्र बिष्ट, संजय शास्त्री, अध्यक्ष जीएसओयू लिमिटेड कोटद्वार जीत सिंह पटवाल, अध्यक्ष टीजीएमओसी ऋषिकेश जितेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments