Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदुकान के ऊपर गिरा पेड़, पिता की मौत, बेटा घायल

दुकान के ऊपर गिरा पेड़, पिता की मौत, बेटा घायल

रूद्रप्रयाग: गुरूवार तड़के  दुकान के ऊपर बांज का पेड़ गिर जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंच दोनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के 3 बजे गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी गदेरे के पास बांज का सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ चाय की झोपड़ीनुमा दुकान के ऊपर गिरा। दुकान में उस समय अगस्त्यमुनि क्षेत्र के अंतर्गत वीरो देवल निवासी विक्रम लाल अपने बेटे दीपक के साथ सोये थे।

हादसे में विक्रम लाल उम्र 58 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनका बेटा दीपक उम्र 24 वर्ष बुरी तरह घायल हो गयाI विक्रम लाल गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर चाय की दुकान चलाते थे। केदारनाथ धाम आने जाने वाले तीर्थयात्री उनकी दुकान पर चाय नाश्ता किया करते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments