Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुठभेड़ के दौरान शहीद हुए अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू के उरार बागी, डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर हाथी बड़काला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दार्जलिंग निवासी शहीद कैप्टन बृजेश थापा, आंध्रप्रदेश निवासी नायक डी राजेश, झुंझुनु, राजस्थान निवासी सिपाही बिजेंद्र और झुंझुनू सिपाही अजय कुमार की शहादत पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा देश की रक्षा के लिए ड्यूटी निभाते हुए हमारी सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान में अपनी वीरता का परिचय दिया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंत्री ने शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी का फर्ज है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को आज की शौक सभा के संदर्भ में एक शोक संदेश पत्र के माध्यम से शहीदों के परिवार जनों को प्रेषित करने भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा 1947 से लेकर आज तक का इतिहास है की आमने सामने की युद्ध में हर बार भारत से पाकिस्तान हारा है। उन्होंने कहा भारतीय सेना एक एक जवान की शहादत का बदला जरूर लेगी। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में पूरा देश वीर जवानों के परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेन्द्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, विष्णु गुप्ता, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, चुन्नी लाल, निरंजन डोभाल, वंदना ठाकुर, भूपेंद्र कठेत, सतेंद्र नाथ, दिनेश प्रधान, अरविंद डोभाल, विनय गुप्ता, भावना चैधरी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments