Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डटनल हादसाः कांग्रेस ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

टनल हादसाः कांग्रेस ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

–रेस्क्यू  टीम का किया शुक्रिया अदा
देहरादून
: उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 श्रमिकों के सफर रेस्क्यू पर जहां एक ओर पूरा देश खुशियां मना रहा है तो वहीं उत्तराखण्ड में विपक्षी कांग्रेस रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे हैं।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, केंद्रीय एजेंसियों और नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के बीच समन्वय की कमी के कारण बचाव अभियान में लंबा समय लगा। करन माहरा ने कहा कि सरकार ने बहुत विलंब से सही रणनीति पर काम किया और सफलता मिली।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि सुरंग की डीपीआर भी प्राइवेट कंपनी से बनवाई गई। डीपीआर का निरीक्षण भी प्राइवेट कंपनी से कराया गया। घटना के 17 दिन बाद भी किसी की जिम्मेदारी तय न होना आश्चर्यजनक है। अभी तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज होकर गिरफ्तारी होनी चाहिए थी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एजेंसियों को सराहा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सिलक्यारा सुरंग से सभी श्रमिकों के बाहर निकलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, भारतीय सेना, एयरफोर्स समेत विभिन्न एजेंसिंयों के कार्य को सराहा और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि बाबा बौखनाग की कृपा से यह कार्य आसान हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments