Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा में डूबे डीआईटी यूनिवर्सिटी के दो छात्र

गंगा में डूबे डीआईटी यूनिवर्सिटी के दो छात्र

देहरादून: होली मनाने के लिए ऋषिकेश के शिवपुरी में आए डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून के दो छात्रों की गंगा नदी में डूब जाने की खबर सामने आई है। रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे दोनों छत्रों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

होली के अवसर पर दोस्तों के साथ घूमने आए डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून के बीटेक के दो छात्र गंगा नदी शिवपुरी के पास नहाते समय डूबे गए। दोनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छत्रों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया घटना बुधवार करीब पांच बजे की है, जब यह दोनों छात्र नमामि गंगे घाट शिवपुरी में नहाते हुए पानी की तेज धारा के साथ बह गए। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। खबर के मुताबिक अभी तक इनका पता नहीं चल पाया है। छात्रों की पहचान आदित्य राज व उत्कर्ष डीआईटी देहरादून यूनिवर्सिटी के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments