Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधछात्रों के दो गुटों में जमकर चले रॉड और लाठी, कॉलेज ने...

छात्रों के दो गुटों में जमकर चले रॉड और लाठी, कॉलेज ने किया निलंबित

देहरादून: कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर रॉड और लाठी-डंडे चले। इस लड़ाई में कई छात्र घायल हुए I प्रेमनगर थाना पुलिस ने आठ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर दोनों शैक्षणिक संस्थानों ने आरोपित छात्रों को निलंबित कर दिया है।

प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय और बीएफआइटी कालेज के छात्रों के बीच यह लड़ाई हुई I प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, आयुष सक्सेना मूल निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर वर्तमान निवासी प्रेमनगर ने बताया कि वह उत्तरांचल विश्वविद्यालय में पढ़ता है। गुरुवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ कालेज जा रहा था। वह तीनों कालेज गेट पर पहुंचे, जहां उन पर कालेज के बीबीए के छात्र अभिनव मलिक, बीबीए के छात्र दिव्यांश, बी फार्मा के छात्र सारंग गिल, सक्षम खटाना, मन्नत चौधरी, हिमांशु तोमर, रक्षित गहलोत व बीएफआइटी कालेज के छात्र रितिक गुज्जर ने हमला कर दिया।

आरोपितों ने रॉड और लाठी-डंडों से आयुष को बुरी तरह घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने सभी आरोपित आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित सारंग गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुकदमे में नामजद छात्रों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय व बीएफआइटी कालेज ने छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments