Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदो अक्टूबर मुजफरनगर कांड की बर्षी पर राज्य आंदोलनकारी मंच निकालेगा, न्याय...

दो अक्टूबर मुजफरनगर कांड की बर्षी पर राज्य आंदोलनकारी मंच निकालेगा, न्याय दो जवाब दो यात्रा

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने दो अक्टूबर मुजफरनगर कांड की बर्षी पर न्याय दो जवाब दो यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर काण्ड के शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने बाद मंच के सभी लोगों के द्वारा, 11 बजे शहीद स्मारक से घण्टाघर स्थित पर्वतीय गांधी, स्वर्गीय इन्द्रमणी बडोनी जी के स्मारक तक, न्याय दो जवाब दो यात्रा निकाली जायेगी।

उन्होंने कहा कि आज तक उत्तराखंड आंदोलन के हमारे शहीदों को न्याय नही मिला है। जो बहुत ही दुर्भागयपूर्ण है। साथ ही हमारे राज्य आन्दोलनकारियों को अपनी मागों को लेकर आज भी सड़को में आना पड़ रहा है।

कहा कि राज्य सत्ता पर आने के लिए जहां भाजपा आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, वहीं कांग्रेस प्रवर्तन यात्रा निकाल रही है। तो उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने के लिए,न्याय यात्रा निकालने को मजबूर हो रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments