Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधयुवक के हत्या की आशंका में दो संदिग्ध गिरफ्तार

युवक के हत्या की आशंका में दो संदिग्ध गिरफ्तार

रुद्रपुर: किच्छा कोतवाली क्षेत्र से लापता युवक की हत्या की आशंका में पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया हैं। पुलिस उनकी निशानदेही पर शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक विश्वजीत पुत्र हरिदास विश्वास (निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर दो किच्छा) 5 मई को घर से हल्द्वानी जाने के लिए निकला था। उसके बाद से ही वह लापता था। लापता होने के तीन दिन बाद उसकी बाइक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित भुडिया में मिली थी। बाईक मिलने के बाद उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।

किच्छा पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड उनसे पूछताछ की तो उनसे अहम सुराग हाथ लगे है। युवक की हत्या करने की आशंका  व्यक्त की जा रही है। दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को हत्या कर शव पुलभट्टा थाना क्षेत्र में कही फेंके जाने की जानकारी मिली है और  पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ था और पुलिस बरामदगी में जुटी हुई थी। इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो वह भी एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। विश्वजीत की हत्या की आशंका व्यक्त करने पर परिवार में कोहराम मच गया।

एसपी सिटी मनोज सिंह कत्याल ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने किच्छा पुलिस को पकड़े गए संदिग्धों की निशानदेही पर शव तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लापता युवक पेंटर का काम करता था। परिजन बाइक मिलने के बाद स्वयं उसकी तलाशी में जुट गए। पुलिस भी उसकी तलाश करने में जुटी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस शव बरामद करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments