Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

भालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

चमोली। वन्य जीव अंगों की तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 460 ग्राम भालू की पित्त की बरामदगी हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस व एसटीएम कुंमाऊ रेंज को सूचना मिली कि थराली क्षेत्रांर्तगत कुछ वन्य जीव तस्कर भालू की दुर्लभ पित्त की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसटीएफ कुंमाऊ रेंज द्वारा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को हॉस्पिटल तिराहा देवाल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 460 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम बलवंत सिंह बिष्ट पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम वाण थाना थराली व मेहरबान सिंह बिष्ट पुत्र चन्द्र सिंह निवासी कुलिंग थाना थराली बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना थराली में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद भालू की पित्त की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments