Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी: अगले हफ्ते तक सरकार को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

यूसीसी: अगले हफ्ते तक सरकार को सौंपी जा सकती है रिपोर्ट

देहरादून: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट अगले हफ्ते तक प्रदेश सरकार को सौंपी जा सकती है। ड्राफ्ट तैयार करने के बाद विशेषज्ञ समिति इसकी छपाई की प्रक्रिया में जुट गई है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसके विधिक पहलुओं के परीक्षण कराकर सरकार अगले एक माह के भीतर विधानसभा सत्र बुला सकती है।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्य राज्यों से यूसीसी को लागू करने की दिशा में आगे बढने की अपील की हैं। मीडिया से बातचीत के दोरान सीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर देश में तेजी से चर्चा शुरू हुई है और लोग अपने-अपने तरीके से यूसीसी के पक्ष में अपनी बातें रख रहे हैं।

विशेषज्ञ समिति ने सभी ड्राफ्ट फाइनल कर दिया है। इसके लिए उसने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से बातचीत की है। सभी हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। करीब 2.33 लाख लोगों से बातचीत कर ड्राफ्ट तैयार किया और अब इसकी रिपोर्ट को कंपाइल किया जा रहा है।

बता दें, विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट रिपोर्ट की छपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते तक समिति सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रदेश सरकार इसका विधिक अध्ययन करेगी और उसके बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सामान्य हालात में सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में यूसीसी के प्रावधानों को लेकर विधेयक पेश कर सकती है। हालांकि केंद्र से यूसीसी के बारे में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद इस संभावना में बदलाव भी हो सकता है।`

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments