Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबेकाबू बस अनियंत्रित होकर क्लीनिक में घुसी, कई यात्री घायल

बेकाबू बस अनियंत्रित होकर क्लीनिक में घुसी, कई यात्री घायल

रुड़की। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर दौड़ रही बस के चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे निजी बस अनियंत्रित होकर एक क्लीनिक में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। वहीं, बस चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रुड़की बस स्टैंड से हरिद्वार की तरफ जाने वाले हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां पर एक निजी बस सड़क पर चलने के बजाय साइड में बने क्लीनिक में घुस गई। बताया जा रहा है कि बस रुड़की से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस हरिद्वार हाईवे पर मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंची, वैसे ही अचानक से चालक की तबीयत बिगड़ने लगी। हालांकि, चालक ने हिम्मत और हौसला दिखाते हुए बस को कंट्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन बस एक डेंटल क्लीनिक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उधर, हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments