Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कूल बस,बाल-बाल बचे शिक्षक

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कूल बस,बाल-बाल बचे शिक्षक

शिक्षकों ने पुलिस का जताया आभार, कहा धन्यवाद

हरिद्वार: सड़क दुर्घटना में शनिवार सुबह एक स्कूल बस के अनियत्रिंत होने से बस सड़क पर ही पलट गयी। हालांकि बस में बैठे सभी शिक्षकों को पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत चिंडियापुर चैक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम ने तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को सकुशल बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कुछ शिक्षकों को थोड़ी बहुत मामूली चोटें आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस के इस कार्य को बस में सवार समस्त शिक्षकों द्वारा धन्यवाद किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments