Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से मिले महाराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से मिले महाराज

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया।
प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि टीक, सफेद चंदन जंगलों में उगाते हैं। लेकिन यदि हमें किसानों की आय बढ़ानी है तो तो उनको डी नोटिफाई करके किसान भी इन्हें उगाकर अच्छी खासी आय अर्जित कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान से कार्बन क्रेडिट पर चर्चा करते हुए यह पंचायतों में किस प्रकार होगा इस पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जब हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तभी हमें कार्बन क्रेडिट प्राप्त होगा। भेंट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने महाराज का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर श्री महाराज ने उन्हें बद्रीनाथ का प्रसाद भी भेंट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments