Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी से केन्द्रीय सहकारिता एवं पूर्वोतर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा...

मुख्यमंत्री धामी से केन्द्रीय सहकारिता एवं पूर्वोतर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय सहकारिता एवं पूर्वोतर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा ने भेंट की।
उन्होंने राज्य से सम्बन्धित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

-भाजपा नेता बलजीत सोनी के पिताजी के अन्तिम अरदास में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को रेसकोर्स स्थित गुरूद्धारे में भाजपा नेता बलजीत सोनी के पिताजी के अन्तिम अरदास में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बलजीत सोनी के परिजनों से भेंटकर उनके पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

-पूर्व पार्षद के इलाज के लिये दिये 2 लाख रूपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पार्षद सुश्री दीपा शाह के इलाज के लिये 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की है।
सुश्री दीपा शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी अस्वस्थता से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सुश्री दीपा शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments