Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सरकार ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश से भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जब जवान शहीद हुए तो उन्होंने कहा कि कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं।

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि भारत की सीमा के अंदर चीनी घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह ‘इनकार मोड’ में हैं। उन्होंने लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के साथ बातचीत में कहा हम किसी को भी अपने क्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश नहीं करने देते और हमें किसी का डराना-धमकाना मंजूर नहीं है। मगर हाल के वर्षो में चीनियों ने हमारे क्षेत्र में प्रवेश किया और हमारे सैनिकों को मार डाला, लेकिन पीएम पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। यही बड़ी समस्या है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments