Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसाअनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत तीन घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत तीन घायल

देहरादून: देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक में तीन लोग सवार थे I हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला निवासी तीन युवक देर रात गांव से कलियर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने रतमऊ नदी का पुल पार किया और कलियर की ओर मुड़ने लगे तो चालक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क की ओर मुड़ने की बजाए गहरी खाई की ओर चली गई और सीधे नीचे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव और घायलों को बाहर निकाला इसके साथ ही परिजनो को सूचना दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। वहीं घायलों को भी उपचार के लिए भिजवाया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments