Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण

देहरादून। राष्ट्रीय पोषण माह 1-30 सितम्बर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत हेल्थ थीम पार्क का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में थीम पार्क का अनावरण कुपोषण से सामान्य श्रेणी का सफर तय करने वाले बच्चों द्वारा किया गया। हेल्थ थीम पार्क का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों, योजनाओं आदि से निरंतर अवगत कराना है। थीम पार्क में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संपूर्ण टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका और मोटे अनाज आदि विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इस पार्क में विभिन्न फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के प्रतीकात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे लोग पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. ने अपने संबोधन में कहा, यह पार्क न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषण के महत्व को समझाने का एक माध्यम भी है। यह एक जागरुकता का ऐसा माध्यम है जो निरंतर और लंबे अंतराल में स्थापित रहेगा साथ ही इसके संदेश समुदाय को प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि, हमारे लिए गर्व एवं उल्लास का विषय है कि थीम पार्क का अनावरण उन छोटे बच्चों द्वारा किया गया जो कि प्रेरणास्रोत है जिन्होंने कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी का सफर तय किया है। यह बच्चे हमारे लिये रोल मॉडल हैं, इनके कर कमलों से थीम पार्क का अनावरण करा कर हमने यही संदेश देने का प्रयास किया है।
मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश भर में सभी हितधारकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह की थीम ष्सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारतष् है। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत, जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल स्तनपान, उम्र के हिसाब से पूरक आहार की आदतें और एनीमिया की रोकथाम-प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रदेश भर में अभियान संचालित किए जाएंगे। डॉ. तारा आर्या, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने इस थीम पार्क की सराहना की और इसे एक अनूठी पहल बताया, जो लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सहायक रहेगा। कार्यक्रम में डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। थीम पार्क में प्रदर्शित फाइबर स्कल्पचर्स को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments