Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा किया भारत संकल्प...

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा किया भारत संकल्प यात्रा को रवाना

देहरादून। आम जनों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उन्हें उन योजनाओं का लाभ देने के उद्देशय से शरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को मंगलवार को उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम से हरी झंडी दिखा कर देहरादून के शहरी क्षेत्रों लिए रवाना किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा में तमाम विभाग जो योजनाओं को संचालित कर रहे हैं वो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाएंगे और जो लोग किसी कारण से योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें उसका लाभ देंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत यात्रा का आयोजन कर रही है।
 विकसित भारत यात्रा के दौरान लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई जाएगी, ताकि इस उदेश्य में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन भी सुनाया जायेगा। मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा देहरादून के हर्रावाला पहुंची, जहाँ उसका स्वागत डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने और उसके लिए आम जन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। श्री गैरोला ने कहा कि श्सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मन्त्र से ही 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हर्रावाला के बाद यात्रा रथ नेहरू ग्राम रवाना हुआ। इन दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, पीएनबी बैंक आदि कई विभागों ने लोगों को योजनाओं के फायदे बताने और उन्हें उसका लाभ देने के लिए कैंप लगाए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परिक्षण भी किया जा रहा है । इस दौरान लोगों को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलवाई गई।
————–

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments