Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री ने नगर निकाय के अंतर्गत लम्बित कार्यों की समीक्षा...

शहरी विकास मंत्री ने नगर निकाय के अंतर्गत लम्बित कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों से देहरादून एवं एवं हरिद्वार नगर निकायों में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने दोनों जनपदों के संबंधित अधिकारियों से नगर निकाय में बजट की स्थिति, अवस्थापना मद में किये जा रहे कार्यों का विवरण, वित्त आयोग मद से किये गये कार्यों का विवरण तथा नगर निकाय के अंतर्गत लम्बित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निकाय के अंतर्गत हो रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा ससमय पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों, पार्किंग आवंटन, अलाव और रैन बसेरों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निकायों के अंतर्गत मांग के अनुरूप अलाव बढ़ाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। शहरी विकास मंत्री ने केन्द्र पोषित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, एन.यू.एल.एम., तथा पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा उठान एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी विकासात्मक कार्य अधिकारियों को सौंपे गये हैं उन्हें ससमय पूर्ण कर लिया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मंत्री ने कहा कि कुछ निकायों द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं परन्तु कुछ निकायों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। इस अवसर पर निदेशक, शहरी विकास, नितिन भदौरिया, अपर निदेशक, शहरी विकास, एल.एन.मिश्रा, सहायक निदेशक, शहरी विकास, राजीव पाण्डे तथा देहरादून एवं हरिद्वार नगर निकायों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments