Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउर्वशी अग्रवाल बनी मिसेज स्टाइल क्वीन

उर्वशी अग्रवाल बनी मिसेज स्टाइल क्वीन

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में मिस मिसेज स्टाइल क्वीन का आयोजन किया गया जिसमें रश्मि अग्रवाल को मिसेज स्टाइल क्वीन का किताब दिया गया वहीं तर्जनी एवं दृष्टि जैन फर्स्ट व सेकंड रनर अप रहे। कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी जज व अतिथि अदिति गोवित्रिकर मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत आकाश पांडे, आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र सिंह आनंद , डॉक्टर प्राची गंडवाल , कमल वाधवान, कृतिका ने किया दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान एक्स्ट्रा माइल अचीवर अवार्ड का भी आयोजन किया गया जिसमें कुछ लोगों को एक्स्ट्रा माइल अचीवर अवार्ड से नवाजा गया वहीं कुछ को पीएचडी की मानक उपाधियां भी प्रदान की गई। इनमें चंदन सिंह आर वी सिंह, राजकुमार बाजपेई, सुशील गुप्ता, दिव्या बंसल, उर्वशी अग्रवाल, शामिल रहे जिन्हे अदिति गोवित्रिकर , सुनील उनियाल गामा एवं रविंद्र सिंह आनंद के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन राउंड फैशन परेड के रहे जिनमें पहला राउंड ट्रेडिशनल , दूसरा राउंड फ्रीस्टाइल व तीसरा राउंड गाउन में रहा व प्रश्नोत्तरी का रहा। इस मौके पर पिछले तीन दिन से चल रही ग्रूमिंग के दौरान ग्रूमिंग देने वाले ग्रूमर्स याशना बाहरी सिंह, रूप सोनी, मिनी गुप्ता, सैम क्षेत्री , प्रीति शर्मा सिंह, वीएलसीसी इंस्टीट्यूट आदि को भी सम्मानित किया गया । वहीं जूरी में प्रीति शर्मा सिंह,  अभिषेक कपूर , रचना पांधी, रिचा तिवारी भी अदिति गोवित्रीकर के साथ स्टेज साझा करते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्राची कंडवाल व काजोल जो की सीजन 2 की विनर थी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक आकाश पांडे ने सभी आए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में राम चोपड़ा, आचार्य वर्षा माटा,कनक भारत पाराशर, अंजना साहनी, डॉक्टर ललिता कोटिया, मोंटी कोहली, अरुण शर्मा, पारुल अग्रवाल, संजय गर्ग , दीपक निमरनिया, शिप्रा खन्ना ,मिनी गुप्ता, श्वेता सूरी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments