Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउतरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव के तहत 24 दिसंबर तक होगी नाम...

उतरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव के तहत 24 दिसंबर तक होगी नाम वापसी

देहरादून : बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी-2022 की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई I जिसके बाद अध्यक्ष पद पर जितेंद्र अंथवाल, भूपेन्द्र कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, महामंत्री पद पर ओ.पी. बेंजवाल व अजय राणा, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती व संयुक्त मंत्री महिला आरक्षित पद पर नलिनी गोसाईं, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार और पवन नेगी, सम्प्रेक्षक पद पर श्रीनिवास पंत व विनोद पोखरियाल, सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर निम्न प्रत्याशियों प्रवीन बहुगुणा, मौ. असद खान, राजेश बड़थ्वाल, अमित ठाकुर, दया शंकर पाण्डेय, नवीन कुमार, राजकिशोर तिवारी, सुरेन्द्र सिंह डसीला, राम अनुज, महेश कुमार पाण्डेय, सोबन सिंह, ठाकुर नेगी और योगेश सेमवाल ने नामांकन किया है। इस दौरान चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भंडारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी पद पर एक-एक नामांकन रद्द किया गया है।

भण्डारी ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया 24 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी उसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान दिनांक 29 दिसंबर, 2021 को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक होगा। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान के लिए अपने साथ प्रेस क्लब का पहचान पत्र अवश्य लाये। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला, लक्ष्मी बिष्ट भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments