Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से, सीएम धामी, मंत्री, विधायक पहुंचे...

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से, सीएम धामी, मंत्री, विधायक पहुंचे भराड़ीसैंण

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होना है। इसको लेकर सभी तैयारियां भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार से ही भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है। भराड़ीसैंण में विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सचिव विधानसभा हेम पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी विधानसभा में पहुंचने वाली हैं। सीएम धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धामी सरकार लगभग 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ीसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। आपको बता दें कि भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को लेकर 1000 से ज्यादा वर्कफोर्स काम कर रहा है। इसमें 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं अन्य विभागों के भी सभी कर्मचारियों को मिलाकर 1000 से ज्यादा लोग विधानसभा सत्र को सुचारू ढंग से आयोजित किए जाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments