Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 अपडेट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 अपडेट

देहरादून: उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चारधाम में तीर्थयात्रियों, दर्शनार्थियों की संख्या 11 अक्टूबर शायंकाल 4 बजे तक इस प्रकार रही।

बदरीनाथ धाम 1523, केदारनाथ धाम हेली यात्री सहित 4490, गंगोत्री धाम 458, यमुनोत्री धाम 651, कुल दर्शनार्थियों की संख्या 7122 रही।

इसके साथ 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की संख्या 82431 बयासी हजार चार सौ इकतीस रही। 1 से 10 अक्टूबर तक हैलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 5428 है।

वहीं श्री हेमकुंड मेनेजमेंट ट्रस्ट उपाध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा के हवाले से गुरूद्वारा गोविंद घाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह जी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। यात्रा के सफल समापन पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। हेमकुंड साहिब जी के कपाट शीतकाल हेतु 10 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं।

इसके अलावा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनाने की आवश्यकता नहीं है। चारधाम यात्रा हेतुअब http://smartcitydehradun.uk.gov.in में तीर्थयात्री सीधे पंजीकरण करवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments