Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड बेरोजगार संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को हटाने की मांग उठाई

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को हटाने की मांग उठाई

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष और टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे बॉबी पंवार ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर बिष्ट पर लगे भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य को बेचने का फिर से खेल शुरू हो गया है। ऐसे में युवाओं के हितों के लिए बेरोजगार संघ इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगा।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाते कहा कि शिक्षा विभाग में ऐसे अपर निदेशक को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है, जिस पर भ्रष्टाचार के तीन से चार आरोप सिद्ध हुए हैं। इसके अलावा आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में कुछ आला अधिकारी वसूली एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। बॉबी पंवार का कहना है कि आरोप सिद्ध होने के बावजूद महावीर सिंह बिष्ट को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाकर प्रोन्नत किया गया है। उन्होंने बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों को भरने के लिए एक बाहरी कंपनी का जिक्र करते हुए कहा कि इन पदों को भरने के लिए बाहर की आउटसोर्सिंग कंपनी का चयन किया गया है, लेकिन यह कंपनी मानक पूरे नहीं करती है। उत्तराखंड की एक कंपनी, जो मानक पूरे करती है, उस कंपनी को बाहर कर दिया गया।
कंपनी मामले को हाईकोर्ट में ले गई। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी चयन को गलत करार दिया है। उसके बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में जो कंपनी खुद में मानक पूरे नहीं कर रही है, उससे एक पारदर्शी तरीके से युवाओं के चयन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बॉबी पंवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भ्रष्ट अधिकारी अपने पुराने तरीके से कामकाज करते रहेंगे तो बेरोजगार संघ जो अभी तक युवाओं के हितों की लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहा था, उस रणनीति को बदलते हुए बेरोजगार संघ भ्रष्ट अधिकारियों को अपने तरीके से जवाब देगा। इसके अलावा उन्होंने आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों का विरोध जताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments