Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को उत्तराखंड सरकार देगी...

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को उत्तराखंड सरकार देगी दोगुना मुआवजा

देहरादून: प्रदेेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब उत्तराखंड सरकार दोगुना मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को ये निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।

प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

राज्य सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए है। इसके तहत मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह राशि परिवहन मुख्यालय के निर्देशों के तहत जारी की जाती है।

सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी भी यही राशि दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments