Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबेहतर कार्य कर रही धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकारः दुष्यंत गौतम

बेहतर कार्य कर रही धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकारः दुष्यंत गौतम

देहरादून। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है और निश्चित रूप से उत्तराखंड आगामी दशक मे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है। पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों का जवाब देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी हर चुनौतियों पर खरे उतरते रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही मे कांवड़ यात्रा को बेहतर रूप मे संचालित किया गया। चाक चैबंद व्यवस्था के बीच काँवड़िये जल लेकर गए और व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रही। वहीं केदारनाथ मे आई आपदा मे भी बेहतर प्रबंधन किया गया। सभी यात्रियों को कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं यह राहत की बात रही कि जन हानि नही हुई, जबकि आपदा बड़ी थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी समय पर हेलिकाप्टर और जरूरी संसाधन मुहैया कराये जिससे बड़ी आपदा से समय पर निपटा गया।
गौतम ने कहा कि उत्तराखंड को आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनाना पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है। पीएम के मार्गदर्शन मे सीएम धामी उसी दिशा मे राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र के सहयोग से धरातल पर चल रही तमाम विकास योजनाएं राज्य के विकास को पंख लगा रहे है और राज्य आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व हर क्षेत्र मे प्रगति कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments