Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ की इकाई की बैठक में पत्रकारों से जुड़े मुद्दों...

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ की इकाई की बैठक में पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर की गई चर्चा

देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ जनपद इकाई की बैठक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम अरुण औसमंड को बुके देकर शादी सालगिरह की शुभकामनाएं दी तथा तत्पश्चात महासंघ के वार्षिक कैलेंडर पर सहमति के साथ ही पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी, उनके समाधान के लिए समय समय पर संबंधित अधिकारियों से मिलने और पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। यहां परेड ग्राउंड के नजदीक एक रेस्तरां में आयोजित महासंघ की बैठक में जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने वार्षिक कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इकाई ने नववर्ष, महासंघ के स्थापना दिवस, होली मिलन, पत्रकारिता दिवस, हरेला /पर्यावरण दिवस, राज्य स्थापना दिवस जैसे मौकों पर कार्यक्रम आयोजन करने का विचार किया जिसमे उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट की।
बैठक में इसके अलावा पत्रकारों से जुडे अन्य मुद्दों, समस्याओं पर भी विचार हुआ। बैठक में समाचार पत्रों के बीजक भुगतान में हो रहे विलंब, पत्रकारों के पेंशन प्रकरण, विज्ञापन संबंधित विषयों, पत्रकार कारपस फंड बढाने, पत्रकारों के स्वास्थ्य और चिकित्सा में उत्पन्न कठिनाइयों, समाचार पत्रों की सूचीबद्धता और पत्रकारों के इंश्योरेंस को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलने और पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा कि महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को पत्रकारों से सम्बन्धित विषयों को लेकर समय-समय पर सक्रियता के साथ सूचना विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहना चाहिए। बैठक में महासंघ के प्रदेश प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार के साथ ही जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, टीना वैश्य, विनीत गुप्ता, कुसुम गुप्ता, धन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह मौर्य, अरुण औसमंड, मोहिन्दर सिंह कालरा, राजेश कुमार बहुगुणा, जितेंद्र नरूला, विनोद ममगाई, हेमेंद्र मलिक, नरेश रोहिला आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments