Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षासमूह 'ग' की परीक्षाओं को समय से कराने को लेकर उत्तराखण्ड लोक...

समूह ‘ग’ की परीक्षाओं को समय से कराने को लेकर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंपी गई विभिन्न समूह ‘ग’ की परीक्षाओं का आयोजन समय से कराए जाने को लेकर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

डॉ राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न सस्थानो के द्वारा आयोग को उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के सापेक्ष पहले चरण में चयन प्रक्रिया में पुलिस आरक्षी, राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल, वन आरक्षी व सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक आदि विभिन्न पदों के सम्बन्ध में इसी साल अक्टूबर में साप्ताहिक आधार पर विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उनको परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले, इसके लिए उक्त पदों की परीक्षा का आयोजन दिसम्बर 2022,  जनवरी फरवरी तथा मार्च 2023 में किया जा सकता है। इसकी सूचना समाचार-पत्रों में अलग से विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

डाॅ राकेश कुमार ने बताया कि समूह ग के इन पदों की चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द सुचारू ढंग से संचालित किये जाने के लिए एक अलग अनुभाग का गठन किया गया हैं| जिसमे 6 कार्मिकों की तैनाती की गयी है। 

बता दें, आयोग में उम्मीदवार शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित कर दिया गया है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थि आयोग के टोल फ्री नम्बर 07060002410 या दूरभाष 01334-244143 पर कॉल कर शकते हैं| इसके अलावा आयोग की ईमेल आईडी ukpschelpline@gmail.com व ट्विटर हैंडल @ukpscofficial का उपयोग भी कर सकते हैं। या फिर विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर देखा सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments