Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को किया स्थगित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को किया स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया हैं। इनमें से एक भर्ती मौसम की वजह से जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है।

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थीं। लिहाजा, 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

अब इस परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी अलग से जारी किया जाएगा।

राज्य लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार भर्ती के तहत हिंदी टाइपिंग की परीक्षा 28 अगस्त से 11 सितंबर के बीच ज्ञानोदय लैब, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में कराई जाएगी।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, अभिलेख सत्यापन 27 जून से 10 जुलाई तक किया गया है। इसमें शामिल अभ्यर्थियों को विभागवार पद की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए 18 अगस्त से 11 सितंबर तक मौका दिया गया है। सभी विभागों के लिए उन्हें अपनी वरीयता भरनी अनिवार्य है। अभिलेख सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों की हिंदी टंकण परीक्षा 28 अगस्त से होगी। इसके लिए दिशा निर्देश और प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं।

बता दें, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत आयोग की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त से होनी थी। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निर्णय आरक्षित रखा है। हाईकोर्ट के आदेश आने तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद उसी क्रम में मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments