Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

हरिद्वार। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक भर्ती की मुख्य परीक्षा सात व आठ मई को होगी। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में औषधि निरीक्षक ग्रेड-दो परीक्षा 19 मई को होगी। गृह विभाग में प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 26 मई को होगी।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग में राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य परीक्षा 27 जून को, पीसीएस प्री परीक्षा सात जुलाई को, आईटीआई में कार्यदेशक, सर्वेयर शिशिक्षु फोरमैन अनुदेशक भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा 29 सितंबर को होगी।
कई विभागों में अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती छह अक्तूबर को होगी। सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा आयोग एवं राजस्व परिषद के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा छह अक्तूबर को होगी। अपर निजी सचिव भर्ती के तहत शॉर्टहैंड व टाइपिंग आदि परीक्षा अक्तूबर से शुरू होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 व 19 नवंबर को होगी।
गृह विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ख परीक्षा 22 नवंबर को होगी। पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा मई से शुरू होगी। 15 दिसंबर को मुख्य कांस्टेबल व गुल्मनायक के लिए मुख्य परीक्षा होगी।
29 दिसंबर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मुख्य परीक्षा होगी। पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक मुख्य परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा का विज्ञापन अभी जारी होना बाकी है। आयोग सचिव के मुताबिक, यह सभी तिथियां प्रस्तावित हैं। इनमें बदलाव भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments