Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने 20 महानुभावों को सौंपे दायित्व कुट्टू आटे खाने से लोग हो रहे बीमार, सतर्क रहें मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ जिले में प्रथम बार अब डीएम आफिस में ही आमजन को निःशुल्क विधिक सलाह, निःशुल्क सरकारी वकील मुहैया केरल निवासी व्यक्ति को डीएम ने पहंुचाया घर, कराई टिकट व्यवस्था सहकारिता विभाग को मिले आधा दर्जन सहायक निबंधक वन टाइम एमनेस्टी के तहत 160.80 मेगावाट के 8 प्रॉजेक्ट को दी मंजूरी दी वनों के संरक्षण व वन सम्पदाओं से राजस्व वृद्धि के लिए हों प्रभावी प्रयासः धामी शिक्षा के मन्दिर यदि बने वाणिज्य केन्द्र, प्रशासन कर देगा लाईसेंस रद्द पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Wednesday, April 2, 2025
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन

उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

टिहरी: जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया I

जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के समन्वय से एलिट महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का बोराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में 25 से 27 फरवरी 2023 तक आयोजन किया गया।

इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के 4 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है, जिसमें कु. साक्षी बिष्ट देवप्रयाग द्वारा 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल की कु. प्रिया वर्मा ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाओं की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विनोद कंडारी, धनोल्टी प्रीतम पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर विक्रम नेगी, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी सीमा कृषाली, नरेन्द्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला फुटबॉल संघ के सचिव देवेंद्र राणा, प्रशिक्षक शिवानी गुप्ता, प्रशिक्षक नितिन डोगरा, सम्राट क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक अरशद आलम, उप क्रीड़ा अधिकारी रितु जैन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देर सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments