Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लगाई जन सुनवाई पर रोक

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लगाई जन सुनवाई पर रोक

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व में हुयी आठ परीक्षाओं की जांच के चलते आयोग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक आयोग की आठ परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनका या तो रिजल्ट नहीं आया या चयन संस्तुति भेजी जानी है।

इन भर्तियों को लेकर पूर्व में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि आठों परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाएगा। आयोग सचिव के मुताबिक, हर महीने के पहले और चौथे शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे की जन सुनवाई में ज्यादातर सवाल इन्हीं से जुड़े आ रहे हैं।

अब जबकि यह भर्तियां जांच के अधीन हैं, इसलिए फिलहाल जन सुनवाई रोक दी गई है। हालांकि, आयोग ने यह भी साफ किया है कि जो उम्मीदवार इससे अलग किसी और समस्या को लेकर आना चाहते हैं तो वह लिखित में अपना प्रत्यावेदन आयोग को दे सकते हैं। इस पर आयोग निर्णय लेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments