Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में कल से शुरू होंगे 38वें नेशनल गेम्स

उत्तराखंड में कल से शुरू होंगे 38वें नेशनल गेम्स

देहरादून। देश दुनिया की नजरें इस वक्त देवभूमि उत्तराखंड पर हैं। यहां 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड अपने इतिहास में पहली बार मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की धामी सरकार की इस खेल महोत्सव की हर तैयारी पर बारीक नजर है। नेशनल गेम्स के लिए देश भर के खिलाड़ियों का उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। बात करें खिलाड़ियों की तो नेशनल गेम्स में 9545 खिलाड़ी उत्तराखंड की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग यहां पहुंच सकते हैं।
उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए 9857 खिलाड़ियों में से 8627 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है और यह प्रक्रिया जारी है। गोल्फ (104) और ताइक्वांडो (208) को हटाकर कुल 9545 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में भाग लेंगे। वहीं टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा तकरीबन 17 से 18 हजार तक जाएगा।
उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे और 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए केवल कुछ घंटे ही बाकी हैं तो वहीं प्रदेश के रजत जयंती वर्ष पर होने जा रहे इस ऐतिहासिक इवेंट के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में आने वाले एथलीट में 4701 फीमेल एथलीट हैं तो वहीं 4844 मेल एथलीट खिलाड़ी हैं। वहीं इसके अलावा 2259 टेक्निकल ऑफिशल्स, 41 डॉक्टर, 1376 स्पोर्ट्स स्पेसिफिक वॉलिंटियर्स और 2573 टीम ऑफिशल्स यानी कुल मिलाकर यह आंकड़ा 17 हजार या फिर उससे भी ऊपर जा सकता है। ट्रायथलॉन में 128, खो-खो में 240, वुशु में 390, शूटिंग 400, बैडमिंटन 240, फुटबॉल 352, राफ्टिंग 136, रग्बी 192, वेटलिफ्टिंग 160, स्क्वैश 192, बॉक्सिंग 208, योगासन 272, आर्चरी 288, रोइंग 240, हॉकी 360, लॉन टेनिस 100, नेटबॉल 352, मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑन 320, जिमनास्टिक 350, एथलेटिक्स 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। टेबल टेनिस 136, फेंसिंग 264, जूडो 253, रेसलिंग 288, क्लियर पट्टू 220, मलखम 192, लॉन बॉलिंग 112, एकॉस्टिक 588, साइकिलिंग 432, कैननोइंग एंड कयाकिंग 224, हैंडबॉल 416, कबड्डी 288, वॉलीबॉल 256 और बास्केटबॉल में 256 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments