Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड इकाई ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

भारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड इकाई ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून। भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड इकाई द्वारा आज दून वन शॉपिंग कंपलेक्स, न्यू कैंट रोड, सालावाला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सतीश अग्रवाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही 101 किलो बूंदी के लड्डुओं का वितरण भी लोगों में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल जी ने कहा कि आगामी 2025 के स्वतंत्रता दिवस तक भारतीय व्यापार मंडल से उत्तराखंड में 1 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा उद्देश्य है सभी व्यापारी वर्गों को एक साथ लेकर आगे बढ़ाना एवं व्यापारियों के हितों से जुड़े हर समस्याओं का समाधान करना। सतीश अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में सभी व्यापारी वर्गों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भार्गव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री प्रदेश सचिव अनिल कुमार, करण सिंह चैधरी, सत्यम अग्रवाल श्याम मोहन अग्रवाल, नरेंद्र, संदीप सकलानी, आशीष सेमवाल, आजाद विशाल पंकज तिवारी मनोज कुमार अतुल सैनी ललित सेमवाल अर्जुन ठाकुर मोनू सिंह कविता थापा उषा नेगी प्रेम राठौर कविता पाल लक्ष्मी देवी समेत सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments