Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में भी होगी भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ निर्णायक मुहिमः...

उत्तराखंड में भी होगी भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ निर्णायक मुहिमः भट्ट

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील को आगे बढ़ाते हुए सूबे से भी भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की विचारधारा के खिलाफ निर्णायक मुहिम छेड़ेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगस्त क्रांति की 81 वीं वर्षगांठ पर इस आंदोलन के दौरान शहीद स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उस समय महात्मा गांधी के आह्वान पर देश से गुलामी की बीमारी के प्रतीक अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए फनपज प्दकपं आंदोलन चलाया था। लेकिन आज कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी पार्टियों के चलते देश की राजनीति में, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति घर कर गई है। भाजपा एक संगठन और विचारधारा के रूप में लगातार ऐसी शक्तियों का पुरजोर विरोध करती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन तमाम बुराइयों को मिटाने के लिए विगत 9 वर्षों से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है कि घबराकर ऐसे तमाम दल अपनी-अपनी स्वार्थसिद्धि के लिए एक साथ प्.छ.क्.प्.।. का छदम रूप धारण कर सामने आए हैं।
श्री भट्ट ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ो, परिवारवाद इंडिया छोड़ो और तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो का आह्वाहन कर निर्णायक बिगुल फूंक दिया है। लिहाजा जनता के सहयोग भाजपा इन लाइलाज सी हो गई बीमारियों को जड़ से मिटाने की मुहिम में जुटेगी। साथ ही राजनीति में भ्रष्टाचार को व्यवहार, परिवारवाद को हक और तुष्टिकरण को शिष्टाचार मानने वाले दलों को जनता के सामने बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक सुर में भ्रष्टाचार इंडिया छोड़ो, परिवारवाद इंडिया छोड़ो, तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो का उद्घोष कर रहे है।
पार्टी कार्यकर्ता इसी मूलमंत्र के साथ जनता के बीच जाकर उनका सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments