Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड का होगा वर्तमान दशक, कांग्रेस के आरोप हार का डरः चौहान

उत्तराखंड का होगा वर्तमान दशक, कांग्रेस के आरोप हार का डरः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राज्य मे हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से जनता मे उत्साह है और पीएम रैली को लेकर विपक्ष के आरोपों को संभावित चुनावी हार की हताशा और खीज बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा सरकार के काम और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के दम पर जनता के बीच हैं वहीं विपक्ष नकारात्मक मुद्दों के साथ जनता से कोसो दूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन मुद्दों के जरिये दुष्प्रचार करने मे लगी है जिन पर जनता ने उन्हे नकार दिया है।
कांग्रेस के आरोपों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चैहान ने कहा कि विगत एक दशक में मोदी सरकार के ऐतिहासिक विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों को जनता ने प्रत्यक्ष अनुभव किया है। लेकिन मोदी विरोध की पट्टी आंख पर बांधने वाली कांग्रेस को यह सब नजर नहीं आ रहा है । इतना ही नहीं वह विपक्ष की भूमिका का निर्वहन भी इस दौरान कभी नहीं कर पाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके बड़े नेता हार के डर से उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। चैहान ने कहा कि गंगा की शुद्धता को लेकर सवाल करने वाली कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए कि उसने गंगा को नहर क्यों घोषित किया। कांग्रेस ने तो राज्य की अध्यात्मिक भावना को भी आहत किया है। राज्य मे कानून का राज है और माफिया परेशान हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से भी कांग्रेस को शिकायत है और इसी के चलते वह सरकार को निशाने पर लेती रही है, लेकिन जनता सब जानती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments