Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को...

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को देंगे उड़ान

देहरादून: केंद्रीय नागरिक उड्डयन, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय भ्रमण के तहत मंगलवार दोपहर उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे हर्षिल घाटी के धराली गांव में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गांव में मूलभूत सुविधाओं आदि को लेकर ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

दो दिवसीय भ्रमण के तहत वे दोपहर करीब 12 बजे हर्षिल हैलीपैड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, भाजपा नेता जगमोहन रावत आदि ने स्वागत किया। उनका यह भ्रमण केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर है। जिसमें वे सीमांत धराली गांव के ग्रामीणों की सरकार से अपेक्षाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। साथ ही वर्तमान में गांव में मौजूद मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा करेंगे।

धराली गांव सहित हर्षिल घाटी के 8 गांव वाइब्रेट विलेज में शामिल हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वाइब्रेट विलेज में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की योजना है। इसके लिए इस बार केंद्रीय बजट में प्रावधान भी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments