Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधदुष्कर्म प्रकरण खुलासा: कांवड़ यात्रा से कुछ लेना देना नहीं, ह्यूमन ट्रैफिकिंग...

दुष्कर्म प्रकरण खुलासा: कांवड़ यात्रा से कुछ लेना देना नहीं, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुडा था मामला

हरिद्वार: जनपद के कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत सनसनीखेज दुष्कर्म प्रकरण का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। इस पूरे प्रकरण का कांवड यात्रा से कुछ लेना देना नही था। इस प्रकरण में महिला के पति के सामने आने एवं महिला के अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में होने पर हुई पूछताछ से स्थिति स्पष्ट हो गई है।  

गाजियाबाद निवासी महिला को नशीला पदार्थ कर दुष्कर्म करने के मामले में कई चुकाने वाले तथ्य सामने आए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला कांवड़ लेने नहीं वरन काम के सिलसिले में रुड़की में आई थी।

नदीम नाम के व्यक्ति ने ही उसको काम दिलाने की बात कही थी, नदीम ने उसे साकिब निवासी ग्राम बरला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रुड़की रेलवे रोड के हवाले कर दिया। यहां पर उसने नशे की हालत में कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसको देह व्यापार में धकेल दिया।

एसएसपी ने बताया कि नदीम और साकिब को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। उसकी तबीयत में काफी सुधार है। उन्होंने बताया कि साकिब के बारे विस्तृत छानबीन की गई है। पूर्व में उसका बरला में क्लीनिक था हालांकि यह तीन माह से बंद पड़ा हुआ है। इसके अलावा रुड़की रेलवे रोड पर उसने एक थरैपी सेंटर खोला हुआ है। यहीं पर इस महिला को रखा गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि हासिल कर लिए हैं। साथ ही महिला का पति भी आ गया है। फिलहाल पुलिस महिला के अदालत में 164 के बयान दर्ज कराएगी। महिला का जून माह में ही रुड़की आना तस्दीक हुआ है। हालांकि दर्ज मुकदमे में उसने खुद को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आना बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments