Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का विधिवत् शुभारम्भ

पल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का विधिवत् शुभारम्भ

देहरादून। जनमानस की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पल्टन बाजार में स्थापित किये गए 22 सीसीटीवी कैमरे एवं पीए सिस्टम का डीएम सविन बसंल एवं  एसएसपी अजय सिंह ने आज कोतवाली देहरादून से विधिवत् शुभारंभ कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि जो भी हमारे संसाधन है वह जनमानस/सार्वजनिक हित के लिए है। सरकार की सभी सेवाओं एवं सामजिक योजना जिनपर सरकार व्यय कर रही है इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य है अन्तिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिले। इसके लिए निरंतर प्रयासरत् है। उन्हांेने कहा कि जनहित जो भी सुझाव मिलेंगे उन पर विचार किया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पल्टन बाजार में जनमानस, व्यापारियों, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे जिसके लिए जिलाधिकारी ने पुलिस को धनराशि निर्गत की थी इसी का परिणाम है कि आज पल्टन बाजार में सीसीटीवी एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम का विधिवत् शुभारंभ किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिलाधिकारी को शहर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु प्रस्ताव जा रहे उसे तत्वरित स्वीकार करते हुए धनराशि निर्गत की जा रही है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था अन्य व्यवस्था बनाने में सहयोग मिल  रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास बजट लिमिटेशन होती है, किन्तु जिला प्रशासन के सहयोग से अब यह लिमिटेशन खत्म हो रही है जल्द ही शहर में और अधिक अच्छी व्यवस्था बनाई जा सकेगी। उन्होंने कहा जल्द ही ऋषिकेश में भी 46 कैमरे स्थापित किये जाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापार मण्डल के सदस्यों से जिलाधिकारी एवं एसएसपी की कार्यों की सरहाना करते हुए कहा कि डीएम व एसएसपी के समन्वय से जो जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य किये जा रहे हैं वह सराहनीय है तथा यह जिला प्रशासन एवं पुलिस का सबसे अच्छा समन्वय है, जिससे जनहित में अच्छे कार्य हो रहे हैं। वहीं व्यापारियों द्वारा सर्राफा बाजार में कैमेरे लगाने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, व्यापारी संगन से संतोष सिंह नागपाल, सुनील मेसोन, पंकज मैसोन सहित व्यापार संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments