Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डरेखा आर्या ने रवाना किए विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन

रेखा आर्या ने रवाना किए विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या गुरूवार को अल्मोड़ा जनपद पहुंची जहां काबीना मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों में भारत सरकार की 17 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। इसके अंतर्गत भारत सरकार ने जनपदों में गाडियां उपलब्ध कराई गई हैं। इन गाड़ियों के माध्यम से सभी गांव तक पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख 17 योजनाओं से संतृप्त करना है।
कहा कि इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीते दिनों महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन कर दिया जाए जो विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन एवं ग्राम तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे एवं योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। कहा कि भारत सरकार से 29 वाहन इस यात्रा के लिए जनपद अल्मोड़ा के लिए मिले हैं। इन सभी वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 20 दिनों में जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से अच्छादित कर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा हेतु ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं, जिनका दायित्व यह होगा कि रूट के अनुसार वाहन ग्राम पंचायत में पहुंचे, इसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को पूर्व से उपलब्ध कराई जाए तथा यह सुनिश्चित हो कि केंद्र सरकार की उक्त योजनाओं से सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।कहा कि इस अभियान को एक अवसर के रूप में लें, जिससे सभी लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्टार्टअप योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments