Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ के अंतर्गत किए जा रहे शोध के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कुलपति द्वारा ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ के अंतर्गत किए जा रहे शोध ‘‘आधुनिक परिदृश्य में भारतीय प्राच्य ज्ञान संपदा’’ के संबंध प्रगति का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रोजेक्ट पर बेहद गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
कुलपति ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 11-12 जून को आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के सौ से अधिक विषय-विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग कर 228 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। इस संगोष्ठी में प्राचीन भारतीय आयुर्वेद, गणित, पर्यावरण, कृषि, अर्थशास्त्र, धर्मग्रंथ, दर्शन, पारंपरिक भारतीय विज्ञान, भौतिकी, साहित्य, वेद, वेदांग, ज्योतिष, भूगोल, क्लोन निर्माण, वस्त्र विज्ञान, समाधि विज्ञान इत्यादि पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने इस सम्मेलन से संबंधित स्मारिका एवं सार पुस्तिका राज्यपाल को प्रस्तुत की।
गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को राज्य हित में योगदान हेतु एक वर्ष तक अपने गहन शोध के माध्यम से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। सभी विश्वविद्यालयों द्वारा अपनी विशेषज्ञता के अनुसार अपने शोध का विषय चयन किया गया है और जिस पर शोध कार्य गतिमान है। विश्वविद्यालयों द्वारा अगस्त माह तक मध्यांतर रिपोर्ट और 2025 तक अपनी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है। वहीं कुलपति ने बीते एक वर्ष में अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 24 पेटेंट फाइल किए गए हैं और 15 एमओयू साइन किए गए है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के अलावा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं समय-समय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments