Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउपराष्ट्रपति ने सपत्नी केदारपुरी पहुंच लिया बाबा का आशीर्वाद

उपराष्ट्रपति ने सपत्नी केदारपुरी पहुंच लिया बाबा का आशीर्वाद

-पुनर्निर्माण व विकास कार्यों की ली जानकारी

देहरादून/ केदारनाथ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को पत्नी समेत केदारनाथ धाम पहुंच बाबा केदार के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे। राज्यपाल ने उन्हें केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

शुक्रवार को उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ सुबह 9.15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ वीआईपी हैलीपैड़ पहुचें, जहां उनकी अगुवाई करने पहले से मौजूद राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उपराष्ट्रपति सीधे मंदिर परिसर में पहुंचे जहां केदार सभा, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बाबा केदार के दर्शन कर रूद्राभिषेक, जलाभिषेक करने समेत विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद केदारनाथ धाम का प्राकृतिक सौन्दर्य देख वह काफी प्रसंन्न नजर आए। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर आईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, सीओ विमल रावत, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments