Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकारी संपत्ति नुकसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सरकारी संपत्ति नुकसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुद्रपुर: जिला मुख्यालय रुद्रपुर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पार्षद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एनएच 74 दूधिया मंदिर के पास एनएच की ओर से बनाया गया डिवाइडर को तोडने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुली। इसके बाद विभाग के प्रतिनिधि की ओर से पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि वीडियो के आधार और पुलिस को दी तहरीर पर पार्षद समेत अन्य के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।  विवेचना चैकी प्रभारी रम्पुरा को दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।  बता दें कि डिवाइडर तोडने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टिसी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो के आधार पर पुलिस ने  संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक पार्षद सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  बताया कि प्रतिनिधि गिरीश चंद्र जोशी को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार ने काशीपुर सितारगंज हाईवे प्राइवेट लिमिटेड को राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी दी है। उन्हीं की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments