Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा स्पीकर ने कण्वाश्रम महोत्सव में किया प्रतिभाग, जागर सम्राट व उनकी...

विधानसभा स्पीकर ने कण्वाश्रम महोत्सव में किया प्रतिभाग, जागर सम्राट व उनकी टीम को किया सम्मानित

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूड़ी भूषण ने वसंत पंचमी के अवसर पर अंतिम दिन कण्वाश्रम महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर सभी क्षेत्र वासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित करी। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम महोत्सव में जागर सम्राट डॉ प्रीतम भरतवाण का कण्व ऋषि की तपोस्थली और राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में स्वागत किया व राजा भरत जी प्रतिमा देकर अभिवादन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ प्रीतम और उनकी समस्त टीम को सम्मानित किया साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने गिरिराज सिंह जी का भी सम्मान किया उन्होंने बताया की गिरिराज सिंह ने सेना में अपना नौजवान पुत्र खोया किंतु उसके बाद भी उन्होंने अपने सैनिक पुत्र के अंग दान करके एक मिसाल पेश की है।
क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी के 10 साल को याद दिलाते हुए बताया कि यह सब राम राज्य में ही संभव है हम आज केंद्र सरकार या राज्य सरकार की जो भी मूल भूत सेवा का लाभ ले पा रहे है वह सब एक राम राज्य की ही कल्पना है। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड में समान नागरिकता संहिता बिल पास होने पर धन्यवाद किया।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया जल्द ही मालन पुल हम सबके बीच होगा और चिल्लरखाल से कोडिया तक की रोड का कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। विधानसभा अध्यक्ष ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा की अगले महोत्सव तक हम सब कण्वाश्रम में एक भव्य राजा भरत की स्मारक देखेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी आयोजक समिति का धन्यवाद करते हुए जय श्री राम के नारों के साथ लोगो में जोश भरा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राज गौरव नौटियाल, मंजुल डबराल, राजेश्वरी देवी, मंजू जखमोला, वीरेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र बिष्ट, विनोद धूलिया, सुशील बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments