Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी शीर्ष छतरी जीर्णोद्धार कार्य, मंदिर कलश को विधिवत उतारा...

विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी शीर्ष छतरी जीर्णोद्धार कार्य, मंदिर कलश को विधिवत उतारा गया

गुप्तकाशी/रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों से  दानीदाता के सहयोग से मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य सतत आगे बढ़ रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में पहले चरण में तृतीय केदार  श्री तुंगनाथ  मंदिर  की छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य बीते वर्ष सफलता पूर्वक संपन्न हो गया इसी क्रम मे अति प्राचीन श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी मंदिर की जीर्ण- शीर्ण छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरूकर दिया गया है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को भगवान विश्वनाथ मंदिर की छतरी के जीर्णोद्धार कार्य हेतु शीर्ष कलश को हक- हकूक धारियों की उपस्थिति में उतार कर मंदिर के अंदर  सुरक्षित रख दिया गया है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के दानीदाता दिनेश कानोड़िया के सहयोग से जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती  तथा मंदिर समिति अधिकारियो-कर्मचारियों की उपस्थिति में हक -हकूकधारियों ने विधिविधान पूजा-अर्चना तथा भगवान विश्वनाथ के आह्वान के बाद मंदिर का कलश उतारा तथा। कलश को मंदिर के अंदर  विराजमान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,  ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, दरबान सिंह,अरविंद धर्म्वाण,बलवंत धर्म्वाण,दीपांशु धर्म्वाण,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, आनंद तिवारी, महावीर तिवारी, ,विक्रम रावत,नवीन देवशाली,‌विपिन कुमार, नागेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments