Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डवोकल फॉर लोकल की सफलता को देवभूमि में आगे बढ़ाएंगेः महेंद्र भट्ट

वोकल फॉर लोकल की सफलता को देवभूमि में आगे बढ़ाएंगेः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा पीएम के मन की बात कार्यक्रम में बताई वोकल फॉर लोकल की सफलता को देवभूमि में आगे बढ़ाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए, सभी लोगों को संविधान दिवस की भी बधाई द।
श्री भट्ट ने अपने गृह जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में बूथ नम्बर 25, गांधीनगर में मन की बात एवम संविधान दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मोदी जी ने बताया कि इस त्यौहारी सीजन में उनके वोकल फॉर लोकल के संदेश ने शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस जानकारी से हमे प्रेरणा लेते हुए अब आगे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करना है। साथ प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों व अन्य प्रवासियों को हमे लोकल सामानों को खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, हम भी कहीं बाहर जाएं तो हमे भी वहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदंकर वोकल फॉर लोकल की भावना को बढ़ाना है। इस दौरान संविधान दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, आज के दिन देश ने संविधान को अपनाया था और हम सबको इसकी रक्षा का प्रण लेकर आगे बढ़ना है। साथ ही अंबेडकर के विचारों को साथ लेकर प्रदेश में भी समतामूलक समाज का निर्माण करना है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments