Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई वोटर चेतना कार्यशाला

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई वोटर चेतना कार्यशाला

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मसूरी विधानसभा में वोटर चेतना कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार हम सभी को प्रत्येक विधानसभा में 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले सभी युवाओं का मतदान बनाना है। हमें इस बार प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार से अधिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करना है। साथ ही कोई भी युवा मतदाता सूची में छूट न जाए इसका विशेष ध्यान भी रखा जाए।
     कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वाटर चेतना कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम जैसे भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोटो को प्रभावित करने के लिए अधिक मतदाता बनाने पड़ेंगे। हमारा लक्ष्य नया वोट के साथ भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित भी करना है। हम वोटर चेतना अभियान की टोली इस अभियान में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी का सहयोग लेकर मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे।
     इस दौरान नए मतदाताओं के रूप में जुड़ने के लिए रचनात्मक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। साथ ही समाज के युवाओं को पहली बार वोट देने के प्रति उत्साह पैदा हो सके इसके लिए हम जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। कार्यक्रम में महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, तीन मंडलों के प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मोहित शर्मा, रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, विधानसभा संयोजक आरएस परिहार, ओपी कुलश्रेष्ठ, हेमंत जुयाल सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments