Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डओएनजीसी परिसर में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

ओएनजीसी परिसर में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उक्त के क्रम में आज ओएनजीसी परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत चुनाव में संबंधित परिसर के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहने के कारण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित समस्त ओएनजीसी अधिकारियों, कर्मचारियों से न केवल स्वयं अपितु अपने परिवार सहित आस पास के समस्त मतदताओं को जागरूक कर मतदान हेतु बूथ तक साथ ले जाने का आग्रह किया गया। नोडल अधिकारी स्वीप ने सभी को मतदाता शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक आनंद गुप्ता द्वारा जिला निर्वाचन टीम का धन्यवाद देते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारी से मतदान की अपील की गई। अंत में सभी के द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी सेल्फी भी ली गई। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक आर एस नारायणी प्रोबेशनरी आईएएस गौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक नोडल स्वीप, आशीष कठैत जिला प्रबंधक जल जीवन मिशन, कमल, ऋचा इत्यादि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments