Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में बाॅक्सिंग और टिहरी झील में वाॅटर स्पोर्ट्स का किया जाएगा...

पिथौरागढ़ में बाॅक्सिंग और टिहरी झील में वाॅटर स्पोर्ट्स का किया जाएगा आयोजनः रेखा आर्या

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पहाड़ी जनपदों में भी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु व्यवस्था करने के क्रम में पिथौरागढ़ में बाॅक्सिंग तथा टिहरी झील में वाॅटर स्पोर्ट्स का आयोजन जाएगा।
खेल मंत्री में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर किये जाने वाले पीएमयू की टेंडर प्रक्रिया तथा अन्य कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि जी-20 तथा इन्वेस्टर समिट की तरह ही राष्ट्रीय खेलों का भी सफल आयोजन कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।साथ ही कहा कि विभाग द्वारा बरसात को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है कि राज्य में होने वाले राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन न कराते हुए राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमें खिलाड़ी अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में 34 विद्याओं के अलावा करांटे, योगा, मलखम, स्पीड क्लाईम्बिंग आदि स्थानीय खेलों के साथ ही अन्य स्थानीय खेलों का परीक्षण करने तथा उन्हें राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
वहीं उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन और उदीयमान खिलाड़ियों के चयन तथा उनको दी जाने वाली धनराशि की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा जीटीसीसी का गठन होने के बाद राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तिथि घोषित की जायेगी। बैठक में इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल विभाग अमित सिन्हा जी, अपर सचिव खेल विभाग जितेन्द्र कुमार सोनकर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments